रिम्स में साल के अंत तक सभी जरूरी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

Date:

रांची:– रिम्स में चिकित्सकों और कर्मचारियों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में रिम्स सेलेक्शन कमेटी की बैठक हुई।

बैठक में रिम्स में खाली पदों, वर्तमान कर्मचारियों की संख्या और विभिन्न विभागों में मानव संसाधन की जरूरत की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जरूरत के अनुसार पदों का आकलन कर मानव संसाधन व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए।

प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य टीचिंग पदों के साथ एएनएम, जीएनएम और दूसरे कर्मचारियों के पदों पर भी चर्चा हुई। पदोन्नति के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नियम तैयार करने का निर्देश दिया गया।

अपर मुख्य सचिव ने इस साल के अंत तक रिम्स में सभी जरूरी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए भर्ती और नियुक्ति की प्रक्रिया समय पर पूरी करने को कहा गया है।

बैठक में रिम्स के सभी विभागों में एचएमआईएस को 100 प्रतिशत लागू करने पर भी जोर दिया गया। विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग में एचएमआईएस का पूरा इस्तेमाल सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई  है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...