बोकारो में नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट का आगाज, राज्यपाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Date:

बोकारो:- मोहन कुमार मंगलमय स्टेडियम, बोकारो में बुधवार को 2nd NTPC National Ranking Archery Tournament का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और खिलाड़ियों को संबोधित किया।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड को ‘Land of Archery’ के नाम से भी जाना जाता है। राज्य की कई तीरंदाजी प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर झारखंड के खिलाड़ी दुनिया के बड़े मंचों पर देश और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि तीरंदाजी सिर्फ धनुष-बाण चलाने का खेल नहीं है, बल्कि इसमें एकाग्रता, धैर्य, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है। खिलाड़ियों को अपना लक्ष्य ऊंचा रखने और लगातार अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश करने का संदेश दिया।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है कि इन प्रतिभाओं की समय पर पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षक, आधुनिक प्रशिक्षण, उपकरण और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

उन्होंने खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों की भी सराहना की और कहा कि इनसे छोटे शहरों, कस्बों और गांवों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी, प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी शामिल हुए। राज्यपाल ने सभी खिलाड़ियों का झारखंड की धरती पर स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही झारखंड तीरंदाजी संघ, बोकारो जिला तीरंदाजी संघ, एनटीपीसी और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं  दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...