झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए जजों ने ली शपथ, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 16 हुई

Date:

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को तीन नए न्यायाधीशों ने शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक ने मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

 

शपथ ग्रहण समारोह हाईकोर्ट परिसर में सुबह 10:15 बजे हुआ। इस दौरान हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश, अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और नवनियुक्त न्यायाधीशों के परिवार के लोग मौजूद रहे।

 

तीनों नए न्यायाधीश इससे पहले झारखंड के अलग-अलग जिलों में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। मनोज प्रसाद गढ़वा, अखिल कुमार साहिबगंज और राम शर्मा पलामू में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

 

तीनों की नियुक्ति के बाद झारखंड हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 13 से बढ़कर 16 हो गई है। अब तीनों न्यायाधीश हाईकोर्ट में अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

चुनाव आयोग पर सियासी घमासान, 10 महीने में 14 आपत्तियों की रिपोर्ट पर उठे सवाल

नई दिल्ली/रांची चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर बुधवार...

झारखंड के हितों के खिलाफ प्रयासों का कांग्रेस करेगी विरोध : दीपिका पांडेय सिंह

गोड्डा:- कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को...