झारखंड में 25 से 27 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

Date:

झारखंड  में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 25 से 27 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। रांची समेत मध्यवर्ती जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

25 अगस्त को गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 26 अगस्त को गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम के साथ लोहरदगा और खूंटी में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं, 27 अगस्त को रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद में भारी बारिश का अनुमान है। चतरा और गिरिडीह में भी कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...