अभाविप ने JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितताओं की CBI जांच की मांग की

Date:

रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने JPSC और JSSC परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों की CBI से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अभाविप का कहना है कि जांच के लिए गठित SIT में बार-बार बदलाव होने से विद्यार्थियों के बीच जांच की विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अभाविप ने मांग की है कि जिन परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं, उन्हें रद्द कर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व अन्य जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो। संगठन ने विशेष रूप से JSSC CGL परीक्षा को तत्काल रद्द करने की मांग की है।

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज को लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के जरिए दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि JPSC-JSSC मामले में CBI जांच जरूरी है और दोषियों पर कार्रवाई होने तक संगठन का लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दिनों प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज, वॉटर कैनन और गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। अभाविप अब इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों और शैक्षणिक परिसरों में आंदोलन करेगी।

प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने कहा कि सरकार को विद्यार्थियों की मांगों को सुनना चाहिए और निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें न्याय दिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अभाविप इस मुद्दे को देशभर में उठाएगी।

अभाविप ने साफ किया है कि विद्यार्थियों को न्याय मिलने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...