रांची में होटलों और बार में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। SSP राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस ने शहर के एक दर्जन से ज्यादा होटल और बार में छापेमारी की।
कचहरी चौक के पास स्थित CORINTHIA होटल में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 युवतियों और 8 युवकों को हिरासत में लिया। होटल के मैनेजर और स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियों और युवतियों को कमरों तक पहुंचाए जाने की शिकायत मिली थी। पुलिस कथित सेक्स रैकेट से जुड़े लोगों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
इसके अलावा लालपुर थाना क्षेत्र के कई बार और होटलों में भी पुलिस टीम ने जांच की। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे मामले में होटल प्रबंधन, बिचौलियों और अन्य लोगों की क्या भूमिका है।


